Jagdalpur: पिकनिक मनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ और पुलिस तलाश में जुटी
राजनांदगांव निवासी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए जगदलपुर आया था। जहां घूमने के दौरान नगरनार थाना क्षेत्र के शबरी नदी में घूमने गए, जहां नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव निवासी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए जगदलपुर आया था। जहां घूमने के दौरान नगरनार थाना क्षेत्र के शबरी नदी में घूमने गए, जहां नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। दोस्तों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना ददी गई। जिसके बाद से युवक की तलाश की जा रही है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि राजनादगांव निवासी अभिषेक उतकेल 27 वर्ष अपने दोस्तों के साथ जगदलपुर टूरिजम के तौर पर घूमने के लिए आया हुआ था, घूमने के दौरान चित्रकोट जाने के बाद अपने दोस्तों के साथ नगरनार क्षेत्र के शबरी नदी पहुँचे, जहाँ गुरुवार की शाम को अभिषेक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतर गया। जहां नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद दोस्तों ने उसकी काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने पर नगरनार पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचने के साथ ही एसडीआरएफ टीम के सेनानी एस मार्बल को सूचना दिया जहां रात से सुबह हो गई अभी तक युवक के बारे में कोई भी जानकारी नही मिली है फिलहाल खोजबीन जारी है।