{"_id":"68e9133dcc23559f3d01e555","slug":"youth-dead-body-found-at-jagdalpur-railway-track-parpa-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परपा पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परपा पुलिस जांच में जुटी
Fri, 10 Oct 2025 07:38 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:38 PM IST
सार
जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के केशलूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक की पहचान और घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के केशलूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परपा थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने दोपहर में पुलिस को सूचना दी थी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
अब तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक की पहचान और घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने आत्महत्या की या फिर ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। पुलिस ने परिजनों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन