{"_id":"6921510b20812cf2b20e3d91","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-body-found-hanging-from-a-tree-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 22 Nov 2025 11:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंडागांव जिले के अटल आवास में रहने वाले युवक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते घर से कुछ दूरी पर जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह आसपास के लोगों को लगी। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि चारामा का उत्तम पटेल (35)कई वर्षों से कोंडागांव अटल आवास में निवास कर रहा था, उसके पत्नी और दो बच्चे भी है। कुछ दिन पहले पत्नी से हुए विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि उत्तम के द्वारा लिए गए गाड़ी का पैसा जमा नहीं करने के कारण कंपनी के द्वारा गाड़ी भी ले जाया गया है। इन वजहों से वह परेशान चल रहा था। वहीं, बीती रात उत्तम अपने घर से दूर पेड़ पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन