{"_id":"6560c2a57a135aa3720f0adf","slug":"young-men-riding-a-truck-molested-girls-in-jagdalpur-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ट्रक सवार लड़कियों से कर रहे थे छेड़छाड़, लोगों ने दबोचा; फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ट्रक सवार लड़कियों से कर रहे थे छेड़छाड़, लोगों ने दबोचा; फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 24 Nov 2023 09:05 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:05 PM IST
सार
जगदलपुर शहर में एक ट्रक सवार युवकों ने कुछ युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद वहीं स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने ट्रक की तलाशी ली तो एक बड़ा खुलासा हो गया।
विज्ञापन
ट्रक से जा रहे थे आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर शहर से लगे आड़ावाल में शुक्रवार की दोपहर एक ट्रक सवार युवकों ने युवतियों से छेड़खानी की। जिसकी जानकारी लगने के बाद गांव के लोगों ने ट्रक चालकों की पिटाई करने के साथ ही जब ट्रक की चेकिंग की तो उसके अंदर बोरे बरामद हुए। जब इन बोरों की चेक की गई तो उसके अंदर मास के टुकड़े के साथ ही हड्डियां बरामद हुई। जिसके बाद मामले की जानकारी बोधघाट पुलिस को दी गई। जिसके बाद ट्रक चालकों को थाने ले जाया गया, जहां मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आड़ावाल के पास एक कबाड़ी दुकान के पास खड़े ट्रक के अंदर मास के टुकड़े और हड्डियां बरामद हुई हैं। वहीं चालकों को गिरफ्तार करने के साथ ही पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं आसपास के लोगों का कहना था कि ट्रक चालकों के द्वारा कुछ युवतियों को छेड़ रहे थे, जिसके बाद गांव के लोगों को जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा चालकों के साथ पूछताछ करने के साथ ही मारपीट शुरू की। जिसके बाद गांव वालों ने ट्रक के अंदर रखे बोरियों में मास के टुकड़े और हड्डियों को देखा गया। फिलहाल, पुलिस सभी को थाने लाने के बाद पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन