{"_id":"67cebfe21005d1014b074624","slug":"young-men-fell-from-bike-while-trying-to-avoid-truck-one-died-one-injured-in-jagdalpur-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक से गिरे युवक, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक से गिरे युवक, एक की मौत, एक घायल
Mon, 10 Mar 2025 04:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Mar 2025 04:43 PM IST
सार
सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के ग्राम गुटेल गाँव के पास सोमवार की सुबह एक बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक से गिर पड़े, इस हादसे के बाद जहां एक युवक की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
एक की मौत एक घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के ग्राम गुटेल गाँव के पास सोमवार की सुबह एक बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक से गिर पड़े, इस हादसे के बाद जहां एक युवक की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए तोंगपाल थाना प्रभारी ने बताया कि तोंगपाल खासपारा निवासी जोगराज चांडक अपने मित्र तेजू नायक के साथ उसी के बाइक में सवार होकर सोमवार की सुबह कुकानार की ओर जा रहे थे कि अचानक सुकमा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए जैसे हो ब्रेक मारा, बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क में जा गिरे, इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई, जहाँ उन्हें आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से दोनों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। जहाँ जोगराज 17 वर्ष में रास्ते मे दम तोड़ दिया, जबकि तेजू को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर कर दिया गया, वही दरभा में जोगराज के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन