{"_id":"68dabade03e4bc423c02f670","slug":"young-man-lost-his-life-while-taking-a-selfie-in-jagdalpur-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: सेल्फी के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, दोस्तों के साथ गया था घूमने; 12 घंटे के बाद निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: सेल्फी के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, दोस्तों के साथ गया था घूमने; 12 घंटे के बाद निकाला गया शव
Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
सार
युवक सेल्फी लेने के दौरान वहां से गिर गया, युवक को बचाने के लिए दोस्तों ने कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। युवकों ने मामले की जानकारी दरभा पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर और ओडिशा बॉर्डर से लगे भीमसेन वाटरफॉल पाऊरवाड़ा में रविवार की सुबह चार दोस्त घूमने के लिए आए हुए थे, जहां घूमने के दौरान दोस्तों ने सेल्फी लेने की कोशिश की। इस ग्रुप का एक युवक सेल्फी लेने के दौरान वहां से गिर गया, युवक को बचाने के लिए दोस्तों ने कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। युवकों ने मामले की जानकारी दरभा पुलिस को दी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को दी गई, जहां 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तोंगपाल निवासी विकास मरकाम ने अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया। सभी छत्तीसगढ़ व ओडिशा सीमा से लगे भीमसेन वाटरफॉल पाऊरवाड़ा के लिए रवाना हो गए, नहाने के बाद दोस्तों ने वाटरफॉल के ऊपर से खड़े होकर सेल्फी खिंचाने की इच्छा जताई, फोटो खिंचाने के दौरान अचानक विकास का पैर फिसल गया और ऊपर से नीचे आ गिरा, अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नही हो पाए। दरभा थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी गई, इस मामले की जानकारी नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को दी गई, रात होने की वजह से टीम को रवाना नहीं किया गया, वहीं सोमवार की सुबह टीम को भेजा गया। करीब 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद विकास के शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन