फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   woman life was saved due to the alertness of the traffic police as soon as she fell in Jagdalpur

Jagdalpur: यातायात पुलिस की सजगता से बची महिला की जान, गिरते ही बचाने दौड़ पड़े यातायात पुलिस के जवान

Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

जगदलपुर शहर के आमागुड़ा चौक में बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जिसका कारण है कि मौके पर मौजूद जवानों ने ट्रक के पिछले चक्के के पास गिरी महिला को बचाने के दौड़ लगाने के साथ ही ट्रक को रुकवाया। 

विज्ञापन
woman life was saved due to the alertness of the traffic police as soon as she fell in Jagdalpur
यातायात पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के आमागुड़ा चौक में बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जिसका कारण है कि मौके पर मौजूद जवानों ने ट्रक के पिछले चक्के के पास गिरी महिला को बचाने के दौड़ लगाने के साथ ही ट्रक को रुकवाया, जिससे कि ट्रक की चपेट में आने से महिला बाल बाल बच गई। बताया जा रहा है कि बीती रात को यातायात विभाग के डीएसपी संतोष जैन अपने बल के साथ दुर्घटना वाले क्षेत्र, ब्लैक स्पॉट, सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना के बचाव के लिए यातायात सांकेतिक बोर्ड लगाने व अन्य सुधार प्रयास बस्तर जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं, इसी के चलते आमागुड़ा चौक में संतोष जैन उप पुलिस अधीक्षक यातायात आपने यातायात के  प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, आरक्षक हेमंत ठाकुर, फिलिप कुजूर के साथ कॉन्वेक्स मिरर लगाने स्थान को चिन्हांकित कर रहे थे। 

विज्ञापन


इसी दरम्यान रात्रि 7:10 बजे करीब एक मोटर सायकल में दो लोगों सवार थे, आमागुडा चौक का ट्रैफिक सिंगनल लाईट शुरू हुआ, रायपुर मार्ग की तरफ से आ रहे ट्रक सीधे NNDC चौक की ओर  जा रहा था, एक मोटर सायकल जिसमें दो लोग थे वे लालबाग जगदलपुर शहर की ओर जाने मूडने लगे और ट्रक भी आगे निकलने लगा, मोटर सायकल का मिरर ट्रक से टकरा गया, जिससे मोटर सायकल के पीछे बैठी युवती मोटर सायकल से नीचे गिर ट्रक के पहिया के बिल्कुल नीचे पहुँच गई, वही पर मौजूद यातायात के स्टाफ महिला को गिरता देख दौड़ पड़े और ट्रक को रुकवाने के साथ ही महिला की जान को बचाई, 
विज्ञापन


आमागुड़ा में हो चुके है हादसे
बता दे कि इसी आमागुड़ा चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार एक दंपति को अपने चपेट में ले लिया था, इस हादसे में जहाँ पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वही बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था, इसके अलावा एक साइकिल सवार को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed