{"_id":"669103ec8a9eb420020348a3","slug":"wife-dies-due-to-beating-by-husband-domestic-dispute-became-reason-for-murder-in-jagdalpur-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पति की पिटाई से पत्नी की मौत, घरेलू विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पति की पिटाई से पत्नी की मौत, घरेलू विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 12 Jul 2024 03:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:53 PM IST
सार
जगदलपुर में दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम बाडनपाल नाकापारा में रहने वाले युवक के द्वारा आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट किये जाने से पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सुकमा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम बाडनपाल नाकापारा में रहने वाले युवक के द्वारा आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट किये जाने से पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सुकमा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए मृतिका के परिजनों 9 जुलाई को प्रार्थी चमरू डुदी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भतीजी बीड़े कवासी को उसके पति सोमारू कवासी ने घरेलू विवाद के कारण गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया है, जिसके बाद थाना दरभा में मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन किया गया, जहाँ आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए दरभा थाना प्रभारी केशरी चन्द्र साहू ने बताया कि 9 जुलाई को ग्राम बाडनपाल नाकापारा मे श्रीमती बीडे कवासी पति सोमारू कवासी 41 वर्ष की मौत होने की सूचना पर मौके पर पहुचकर जांच किया गया, मृतिका बीडे कवासी से उसका पति सोमारु कवासी हमेशा लडाई झगडा कर मारपीट करते रहता था, सोमारू कवासी के द्वारा दूसरी पत्नी लाने के बाद से मृतिका के साथ ज्यादा लडाई झगडा, मारपीट करता था, 8 जुलाई के रात्रि को भी मृतिका बीडे कवासी और सोमारू के बीच लडाई झगडा होने से सोमारू के द्वारा मृतिका को मारपीट किया गया।
विज्ञापन
मारपीट करने से आई चोट के चलते मृतिका की मौत हो गई, मृतिका का पति सोमारू कवासी पिता स्व. मासा कवासी 35 वर्ष निवासी ग्राम बाडनपाल थाना दरभा के खिलाफ धारा 103 (1) BNS का मामला दर्ज कर कार्यवाही किया गया,आरोपी को गिरफ्तार करने पर उसने बताया कि पत्नी को हाथ मुक्का से मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने की बात बताई।