फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   water crisis in chhattisgarh; 150 people forced to take drinking water from 'Jharia' in Kanker

यहां नल है, पर जल नहीं: कांकेर में 150 लोग 'झरिया' से बुझा रहे प्यास; दो हैंडपंप, लेकिन वो भी उगल रहे लाल पानी

Wed, 19 Apr 2023 07:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि, उन्होंने पानी की समस्या का समाधान करने के लिए सरपंच से गुहार लगाई थी, लेकिन उनसे कोई ठोस जवाब नहीं मिला। परेशान होकर उन्होंने गांव से बाहर खेत में झरिया बनाकर उसकी साफ सफाई की और अब उसी का इस्तेमाल पीने के पानी के लिए कर रहे हैं। 

विज्ञापन
water crisis in chhattisgarh; 150 people forced to take drinking water from 'Jharia' in Kanker
पानी लेने के लिए झरिया के पास भीड़ लगाए ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कई इलाके गर्मी आते ही एक बार फिर प्यास की चपेट में हैं। ऊपर तस्वीर में दिख रही भीड़ इसी पानी के लिए है। खेत में बने गड्ढे (झरिया) से लोग पानी लेने के लिए मजबूर हैं। एक युवक उसी गड्ढे के अंदर घुसकर पानी निकाल कर लोगों को दे रहा है। यह इलाका कांकेर जिले का शामतरा नयापारा गांव है। इस गांव में नल भी है और हैंडपंप भी। लेकिन नल से जल आता नहीं है और हैंडपंप गर्मी आते ही लाल पानी (आयरनयुक्त पानी) उगलने लगते हैं। खास बात यह है कि गांव से महज पांच किमी दूर डैम हैं, जहां लोग वॉटर स्पोर्टस का मजा लेने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन


जिले की नरहरपुर तहसील में ग्राम शामतरा नयापारा आता है। यहां करीब 150 लोगों की आबादी है। यहां नल जल योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन वो महज शोपीस है। लोगों ने अपनी शिकायत सरपंच से भी की, पर जवाब कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी बस्ती में 40 से 50 परिवार के लोग सालों से रह रहे हैं। बस्ती में दो हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन गर्मी के दिन शुरू होते ही लाल पानी उगल रहा है। पहले तो लोग किसी तरह हैंडपंप के पानी से ही अपनी प्यास बुझा रहे थे, लेकिन उसके बदलते रंग ने उनको इससे दूर कर दिया है। 
विज्ञापन




जलाशय के नीचे बस्ती में पानी की किल्लत
कई एकड़ में दुधावा बांध बनाया गया है। इस समय वहां पर लबालब पानी भरा हुआ है। गर्मी के दिनों में वहां पर दूर दूर से मोटर वोट का मजा लेने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं। इस जलाशय के ठीक नीचे करीब पांच किमी दूर ग्राम शामतरा है। जहां ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। अपना गला तर करने के लिए झरिया का पानी का उपयोग कर रहे हैं। गांव-गांव तक पानी उपलब्ध कराने के लिए नल जल योजना बनाया गया है लेकिन वह भी फेल हो गई है। ग्रामीण जहां इससे परेशान है, वहीं सरकार और प्रशासन के प्रति उनकी नाराजगी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed