फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Villagers united to close mine houses are being damaged due to the blasting happening every day villagers are

Jagdalpur:खदान को बंद कराने ग्रामीण हुए एकजुट, आए दिन हो रहे ब्लास्टिंग से घरों को हो रहा नुकसान, डरे ग्रामीण

Fri, 23 May 2025 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 May 2025 03:43 PM IST
सार

बस्तर जिले के बालेंगा खासपारा में संचालित होने वाले पत्थर खदान में होने वाले ब्लास्टिंग के चलते आसपास के कई घरों में नुकसान होने के साथ ही डर का माहौल देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Villagers united to close mine houses are being damaged due to the blasting happening every day villagers are
खदान बंद कराने ग्रामीण हुए एकजुट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के बालेंगा खासपारा में संचालित होने वाले पत्थर खदान में होने वाले ब्लास्टिंग के चलते आसपास के कई घरों में नुकसान होने के साथ ही डर का माहौल देखा जा रहा है। वहीं तीन  दिन पहले हुए इस ब्लास्टिंग से कई घरों को नुकसान भी हुआ, इन सभी बातो को देखने के बाद ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए इस पत्थर खदान मामले की जानकारी देते हुए गाँव के बलराम कश्यप ने बताया कि बालेंगा के खासपारा गोड़पारा वार्ड क्रमाक 18 व 19 में पिलाराम कश्यप के द्वारा पत्थर खदान संचालित किया जा रहा है

विज्ञापन


जिसमें आये दिन बड़े बड़े ब्लास्टिंग किया जा रहा है, इस खदान से करीब दो मीटर दूर आंगनबाड़ी के साथ ही कई घर भी है, जहाँ लोग निवासरत है, इन ब्लास्टिंग से लोगों के मन मे एक डर बना रहता है, साथ ही इस खदान से ब्लास्टिंग के दौरान कई बड़े बड़े पत्थर ग्रामीणों के घरों में भी जा गिरे है, जिससे कि 5 घरों में 19 मई को नुकसान भी हुआ है, इन ब्लास्टिंग के चलते यहां पर पेयजल की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, साथ ही इस खदान से निकलने वाले धूल मिट्टी से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है, इसके अलावा आये दिन वार्ड मे धूल मिट्टी का सामना भी करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इन सभी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने एक जुटता दिखाते हुए शुक्रवार को बस्तर जिले के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपने के बाद जगदलपुर के कलेक्टर कार्यालय पहुँच वहां भी ज्ञापन दिया, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग को भी इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed