फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   vehicle going to pick up the officers from Delhi overturned three people injured in the incident in Jagdalpur

Jagdalpur: दिल्ली से आए अधिकारियों को लेने जा रहा वाहन पलटा, घटना में तीन लोग घायल, उपचार जारी

Sun, 07 Apr 2024 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Apr 2024 04:23 PM IST
सार

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
vehicle going to pick up the officers from Delhi overturned three people injured in the incident in Jagdalpur
टायर फटने से पलटा वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के कुकानार में रविवार की दोपहर को नई दिल्ली से आये अधिकारियों की टीम को लेने जा रहे वाहन का टायर फटने से गाड़ी अनियत्रित होकर पलट गई। इस घटना में वाहन में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। 

विज्ञापन

 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुकमा निवासी चमन लाल साहू 33 वर्ष स्टेनो 2 ऑब्जर्वेशन अधिकारी के साथ ही वाहन चालक गुड्डू राणा 32 वर्ष के अलावा आर एस वट्टी 57 वर्ष अनुविभागीय अधिकारी लोकसभा चुनाव के द्वारा रविवार की सुबह चारपहिया वाहन में सवार होकर जगदलपुर आये नई दिल्ली के अधिकारियों को लेने के लिए निकले हुए थे। 

विज्ञापन

 

वाहन जैसे ही कुकानार के पास पहुंचा तभी अचानक टायर फटने नियंत्रण बिगड़ गया जिसके बाद वाहन खेत में पलट गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed