फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Union minister Giriraj Singh attacked the Baghel government

तरस के लायक कांग्रेस की मानसिकता : लाखों परिवारों से छीना PM आवास, गिरिराज सिंह का बघेल सरकार पर हमला

Fri, 09 Jun 2023 09:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 लाख गरीब परिवारों का हक छिनने का काम किया है, कांग्रेस की ऐसी सोच पर तरस आता है।

विज्ञापन
Union minister Giriraj Singh attacked the Baghel government
गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में भारत ने विकास की नई ऊचांईयों को छुआ है, विदेशों में भी भारत की साख मजबूत हुई है। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया का नेतृत्व आज भारत कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को ताकत देने का काम प्रधानमंत्री मोदी की कुशल नीतियों ने किया है। मज़बूत हिन्दुस्तान का विदेशी देश झुक कर सम्मान कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बीते नौ वर्ष में मोदी सरकार के निरंतर कार्यों से देश की दशा और दिशा बदल गयी है। विकास, निर्माण, आमजन का जीवन, रोजगार सभी में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का जीडीपी में योगदान 2014 में 2.6 प्रतिशत था, जो आज 3.2 प्रतिशत हो गया है। देश के बजट में तीन गुना ईजाफा हुआ है। एक्सपोर्ट 2014 में 19 लाख करोड़ था, वर्तमान में करीब 75 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। पहले प्रति दिन 10 से 11 किमी सड़क का निर्माण होता था, अब 38 से 40 किमी सड़क प्रतिदिन बन रही है। विदेशी मुद्रा कोष पूर्व में 37 बिलियन डॉलर था, जो आज 87 बिलियन डॉलर हो चुका है। 

विज्ञापन


केन्द्रीय राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मनरेगा में पहले 11 हजार करोड़ रुपये मिले थे, नौ वर्ष में मोदी सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये मनरेगा के लिये दिये है। जिसमें 18 हजार करोड़ मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के समय दिये गये हैं। सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 लाख गरीब परिवारों का हक छिनने का काम किया है, कांग्रेस की ऐसी सोच पर तरस आता है। बस्तर की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आरंभ हुई आयुष्मान कार्ड योजना में अभी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 10 लाख आयुष्मान कार्ड संचालित हो रहे हैं, जिनका लाभ बस्तर वासियों को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ लोग विदेश की धरती में गाली देते-देते देश को भी गाली देने में आमदा है। वहीं अमेरिका प्रधानमंत्री मोदी को अपनी संसद में बुला रहा है, इसमें भारत का सम्मान बढ़ रहा है। जो लोग विदेश जाते हैं, वो वहां भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखना चाहिये और ऐसे  गंभीर विषय पर देशवासियों को सोचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed