फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   UNESCO included Kanger Valley as a World Heritage Site Finance Minister OP Choudhary expressed happiness in Ja

Jagdalpur : कांगेर घाटी को यूनेस्को ने किया विश्व धरोहर के रूप में शामिल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताई खुशी

Wed, 12 Mar 2025 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Mar 2025 01:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है, जो कि छत्तीसगढ़ (Kanger Valley National Park) का पहला स्थल है, जिसे इस सूची में चयनित किया गया है। 
 

विज्ञापन
UNESCO included Kanger Valley as a World Heritage Site Finance Minister OP Choudhary expressed happiness in Ja
कांगेर घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है, जो कि छत्तीसगढ़ (Kanger Valley National Park) का पहला स्थल है, जिसे इस सूची में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताई है। 

विज्ञापन


कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National Park) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में प्राकृतिक विरासत श्रेणी में जगह मिली है, अब आने वाले वर्ष में इस स्थल को नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल करने की कोशिश सरकार की ओर से की जाने की बात कही जा रही है,  लिस्ट में शामिल होने के बाद कांगेर घाटी को विश्व धरोहर की स्थाई सूची में जगह मिल सकती है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है। कांगेर घाटी की जैव विविधता और सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed