{"_id":"6852957e642e24c0eb037012","slug":"uncle-stabbed-niece-due-to-land-dispute-police-took-her-to-hospital-in-critical-condition-in-jagdalpur-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जमीन विवाद के चलते चाचा ने भतीजी को मारा चाकू, गंभीर हालत में पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जमीन विवाद के चलते चाचा ने भतीजी को मारा चाकू, गंभीर हालत में पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Wed, 18 Jun 2025 04:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:43 PM IST
सार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजूर में जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपनी भाभी को चाकू मारने के लिए दौड़ाया, जहाँ माँ को बचाने के चलते बेटी चाचा के सामने आ गई।
विज्ञापन
चाचा ने भतीजी को मारा चाकू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजूर में जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपनी भाभी को चाकू मारने के लिए दौड़ाया, जहाँ माँ को बचाने के चलते बेटी चाचा के सामने आ गई, जहाँ चाकू लड़की के पीठ में जा लगी, घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया, वही घायल को यातायात पुलिस के साथ ही परपा पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए घायल पूजा कश्यप के पिता ने बताया कि उसका छोटा भाई सुदय कुछ दिनों से जमीन को लेकर आये दिन विवाद कर रहा था, वही 3 भाइयों में हिस्से को बांट देने की बात भी सामने आई, लेकिन उसके बाद भी सुदय के मन मे जमीन को लेकर लालच चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह भी सुदय इसी बात को लेकर विवाद कर रहा था, जहाँ सबसे पहले अपने भाई के सबसे छोटे बेटे धनुर्जय को मारने के लिए दौड़ाया, जहाँ वह भाग निकला, उसके बाद उसने अपनी भाभी को जमीन विवाद को लेकर मारने के लिए आगे बढ़ा, जहाँ माँ के ऊपर होने वाले हमले को देखते हुए पूजा आगे आ गई, जहाँ आरोपी ने चाकू अपनी भाभी की जगह भतीजी के पीठ में दे मारा, बेटी के लहूलुहान होता देख माँ ने बचाव के लिए आवाज लगाई, जहाँ मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से भाग निकला, इस दौरान घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन