{"_id":"67a1cda91978baac610ebf17","slug":"two-soldiers-injured-in-naxalite-explosion-brought-to-raipur-for-better-treatment-in-jagdalpur-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल, बेहतर उपचार के लिए भेजा गया रायपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल, बेहतर उपचार के लिए भेजा गया रायपुर
Tue, 04 Feb 2025 01:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 PM IST
सार
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की सुबह बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा में आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की सुबह बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें एमआई 17 की मदद से बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल जवान सीआरपीएफ बटालियन के हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम के साथ ही सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान सर्चिंग पर सोमवार की सुबह निकले थे, बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमा से लगे पुरगेल गाँव के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने तीन जवान सीआरपीएफ के घायल हो गए।
विज्ञापन
इस घटना के तत्काल बाद जगदलपुर से आलाधिकारियों की टीम ने एमआई 17 को भेजा, जहाँ घायल दोनों जवान को एमआई 17 की मदद से बीजापुर से सीधा रायपुर ले जाया गया। अभी तीनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन