{"_id":"67727bab20ae7c61ca0bb889","slug":"two-parties-fight-over-burying-the-dead-body-police-personnel-who-came-to-rescue-the-injured-were-also-beaten-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घायल को बचाने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घायल को बचाने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी हुई मारपीट
Mon, 30 Dec 2024 04:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Dec 2024 04:24 PM IST
सार
जगदलपुर में जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बोदल पुलिस चौकी नानगुर थाना परपा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बोदल पुलिस चौकी नानगुर थाना परपा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामला धर्मांतरित महिला के शव के कफन दफन को लेकर हुआ है। इस मामले में दूसरे समुदाय के लोगों ने गांव के सरपंच की जमकर पिटाई भी कर दी, जब सरपंच को बचाने के लिए पुलिस टीम भी सामने आई, तो भीड़ ने जवानों के साथ भी मारपीट किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल किया गया, जहाँ काफी संख्या में मारपीट से सरपंच घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
हिंदू ग्रामीणों ने बताया कि मृत महिला हिन्दू धर्म को छोड़कर विशेष समुदाय को मान रही थी, साथ ही गांव की रीति रिवाज परम्परा को छोड़ कर विशेष समुदाय में शामिल हो चुकी थी, इस समुदाय की इस महिला की मौत होने के बाद शव को विशेष समुदाय के रीति रिवाज में दफनाने को कहा गया, परन्तु विशेष समुदाय के आक्रोशित लोगों द्वारा अभद्र भाषाओं का उपयोग कर लाठी डंडों से गांव के सरपंच से मारपीट किया गया, एवं हिंदू समुदाय पर भी हमला कर मारपीट किया गया।
विज्ञापन
मामला को शांत करने पहुंची पुलिस के जवान के साथ भी मारपीट किया, घायल लोगो को उप स्वास्थ्य केंद्र नानगूर में भर्ती कराया गया, परन्तु हालत गंभीर होने के कारण डिमरापाल हॉस्पिटल रेफर किया गया, घटना को लेकर ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं, घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और सर्व आदिवासी समाज पदाधिकारीगण तुरंत घायल ग्रामीणों को मिलने डिमरापाल में स्थित हॉस्पिटल पहुंच उनका हाल चाल जाना, वही पुलिस प्रशासन मामला को देखते हुए टकराव की स्थिति न बने शांति बनाए रखने हेतु तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर विश्व हिंदू समाज के द्वारा बैठक लेने के साथ ही बस्तर एसपी शलभ सिन्हा को पत्र सौपकर आरोपियो के ऊपर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन