{"_id":"697af7fad677ac5001081cca","slug":"two-named-in-action-against-illegal-wood-in-dantewada-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में अवैध लकड़ी पर कार्रवाई: गढ़मिरी में छापा...सागौन की 175 नग लकड़ी जब्त, दो आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में अवैध लकड़ी पर कार्रवाई: गढ़मिरी में छापा...सागौन की 175 नग लकड़ी जब्त, दो आरोपी नामजद
Thu, 29 Jan 2026 11:32 AM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:32 AM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम गढ़मिरी में वन विभाग ने छापेमारी कर सागौन की अवैध लकड़ी जब्त की है। कार्रवाई में 175 नग सागौन हाथ आरा चिरान फारा बरामद हुई। दो आरोपियों के खिलाफ काष्ठ चिरान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग अवैध लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में, मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम गढ़मिरी में दबिश देकर सागौन की हाथ आरा चिरान फारा की 175 नग, कुल 3.351 घन मीटर लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध लकड़ी कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में दंतेवाड़ा जिले में सागौन की लकड़ी की तस्करी के कई मामले सामने आ रहे थे। इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने ग्राम गढ़मिरी स्थित एक घर में छापेमारी की, जहां से अवैध रूप से रखी गई सागौन की लकड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन
वन विभाग ने ग्राम गढ़मिरी निवासी कोसा और भीमा के खिलाफ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध लकड़ी कारोबार, तस्करी और वनों के दोहन के विरुद्ध गश्त और कठोर कार्रवाई भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।
विज्ञापन