फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two bikes collided violently one died during treatment while an old man died after colliding with a police veh

Jagdalpur: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, उपचार के दौरान एक की मौत, वहीं पुलिस वाहन में टकराने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 15 Mar 2025 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Mar 2025 03:18 PM IST
सार

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव में रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ नंदपुरा का मेला देखने जा रहा था। जहां सामने से आ रही बाइक से टकरा गया, इस हादसे में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two bikes collided violently one died during treatment while an old man died after colliding with a police veh
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव में रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ नंदपुरा का मेला देखने जा रहा था। जहां सामने से आ रही बाइक से टकरा गया, इस हादसे में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बनियागांव निवासी पीलू राम राणा 47 वर्ष अपने गाँव के ही दोस्त अर्जुन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नंदपुरा का मेला देखने जा रहे थे कि नंदपुरा एटीएम के पास सामने से आ रही एक दूसरे मोटरसाइकिल से जा टकराई। 
विज्ञापन


इस घटना में तीन लोग घायल हो गए घायलों को मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान 14 मार्च की रात को पीलूराम ने दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी लगते ही घर मे मातम छा गया, वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वाहन में मारी ठोकर, उपचार के दौरान मौत

जगदलपुर में लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरांगाव निवासी बुजुर्ग मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से जा टकराया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि धुरांगाव निवासी बुदरू नाग 61 वर्ष होली की सुबह अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर चित्रकोट मार्ग स्थित बाजार चौक के पास जैसे ही पहुंचा की सामने में खड़ी पुलिस वाहन से जा टकराया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पहले उसे लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र फिर उसके बाद मेकाज लेकर आये, जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई, शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed