फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   tribals closed orchha road for their demands in chhattisgarh narayanpur

सड़क पर आदिवासी: बस्तर में पारंपरिक हथियार, तीर-धनुष और कुल्हाड़ी लेकर डाला डेरा, नारायणपुर में ओरछा मार्ग बंद

Sun, 29 Jan 2023 08:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर/नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर/नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

ठंड से बचने के लिए ग्रामीण अलाव जलाकर बैठे हुए हैं। इस दौरान आंदोलनरत ग्रामीणों ने धरना स्थल पर आमदई लौह अयस्क खनन और रावघाट परियोजना बंद करने का नारा भी लगाया। बैनर-पोस्टर लेकर बैठे ग्रामीण, पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
tribals closed orchha road for their demands in chhattisgarh narayanpur
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आदिवासियों ने किया चक्काजाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर पुलिस कैंप और नक्सली मुठभेड़ को लेकर मामला गरमा गया है। इस बार अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने नारायणपुर में ओरछा मार्ग पर जाम लगा दिया है। शनिवार देर रात से ही ग्रामीण अपने पारंपरिक हथियार, तीर-धनुष और कुल्हाड़ी लेकर ओरछा मुख्य मार्ग पर बैठे हैं। इसके चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। 

विज्ञापन

tribals closed orchha road for their demands in chhattisgarh narayanpur
ग्रामीण अपने पारंपरिक हथियार लेकर पहुंचे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

90 गांवों के करीब सात हजार ग्रामीण पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, बस्तर संभाग के इंद्रावती, बीजापुर, ओरछा ब्लॉक सहित करीब 90 गांवों के सात हजार से ज्यादा ग्रामीण नारायणपुर जिले के ओरछा मंडाली पारा मुख्य मार्ग पर पहुंचे हैं। अपने साथ ग्रामीण राशन-पानी लेकर आए हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में महिलाएं भी अपने दुधमुंहे बच्चों लेकर पहुंची हैं। ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन के चलते रविवार सुबह से ही इस मार्ग पर वाहनों के पहिये थमे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों और अन्य वाहनों को रोका, आम लोग भी परेशान
ओरछा मंडाली के पास मुख्य मार्ग पर आंदोलकारी ग्रामीणों के डेरा डालने के चलते बसों और अन्य वाहनों के पहिये थम गए हैं। जरूरी कामों के लिए निकले तमाम लोगों को भी ग्रामीणों ने नहीं जाने दिया। बांलेगा से ओरछा ले जा रही 3 टीप्पर गिट्टी को मंडाली में ही रोक दिया गयाा। गरियाबंद से अपने बेटे से मिलने जा रहे पिता को भी ग्रामीणों ने रोक लिया। ओरछा से मुख्यालय की जाने वाली यात्री बस भी फंस गई। 

विज्ञापन

छह सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन

  • गांवों में सड़क निर्माण बंद किया जाए
  • नये पुलिस कैंप को वापस करें
  • महिलाओं पर पुलिस अत्याचार न करे
  • ब्रेहबेड़ा आंदोलन पर बैठी महिलाओं की नहाते समय पुलिस पर ड्रोन से वीडियो बनाने का आरोप
  • मुठभेड़ के नाम पर आदिवासियों की हत्या का आरोप
  • बस्तर में आदिवासियों के आंदोलन में हमला बंद करने की मांग

आंदोलनरत ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों के चक्काजाम करने से ओरछा का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। 

tribals closed orchha road for their demands in chhattisgarh narayanpur
प्रदर्शन में हजारों महिलाएं भी अपने बच्चों को लेकर पहुंची हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आमदई खदान व रावघाट परियोजना बंद करने का नारा
ठंड से बचने के लिए ग्रामीण अलाव जलाकर बैठे हुए हैं। इस दौरान आंदोलनरत ग्रामीणों ने धरना स्थल पर आमदई लौह अयस्क खनन और रावघाट परियोजना बंद करने का नारा भी लगाया। बैनर-पोस्टर लेकर बैठे ग्रामीण, पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसके चलते छोटेडोंगर ओरछा मार्ग में वाहनों के पहिए थम गए हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed