{"_id":"67517d750722c47604004ed1","slug":"tractor-went-out-of-control-and-hit-a-tree-driver-died-family-members-mourned-in-jagdalpur-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Thu, 05 Dec 2024 04:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 05 Dec 2024 04:07 PM IST
सार
जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजला बजारापारा में रहने वाला युवक ट्रैक्टर को लेकर जाने के दौरान पेड़ से जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजला बजारापारा में रहने वाला युवक ट्रैक्टर को लेकर जाने के दौरान पेड़ से जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 4 दिसम्बर को पवन नायक कोरमेल से गोडियापाल की ओर से ट्रेक्टर को स्वयं चलाते हुए जा रहा था, जैसे ही पवन ट्रेक्टर लेकर गोरस डोबरी जंगल मोड के पास पहुंचा था कि उसी सयम ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड से जा टकराया, जिससे पवन नायक ट्रेक्टर से दूर गिर गया, जिसमे पवन के सिर, सीना में अंदरूनी चोट लगने से घटना स्थल में ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई राजेश नायक 32 वर्ष निवासी मुंजला बंजारा पारा थाना भानपुरी ने बताया कि 19 नवंबर को ग्राम मुंजला से गोडियापाल जाने की बात कहते हुए बडी बहन सुनीता के घर चला गया था, गोडियापाल में दीदी के घर रह कर किसी के भी ट्रेक्टर चलाने बोलने से चला रहा था, 4 दिसम्बर को एक बिना नंबर की ट्रेक्टर को लेकर कोरमेल से गोडियापाल की ओर चलाते ला रहा था, जैसे ही गोरस डोबरी जंगल मोड के पास पहुंचा तो उसी समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड से टकरा गई, जिससे पवन नायक ट्रेक्टर से दूर गिर गया। जिससे घटना स्थल में ही मृत्यु हो गया।
विज्ञापन