फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three youths riding a bike died on spot in a road accident in Jagdalpur

Jagdalpur: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में पसरा मातम

Fri, 26 Apr 2024 09:07 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 09:07 AM IST
सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर तालाब के पास बीती रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलते ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन
Three youths riding a bike died on spot in a road accident in Jagdalpur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर तालाब के पास बीती रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलते ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही आसपास के लोग मौके पर आ पहुँचे। जहाँ शवों को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया।  

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार काफी रफ्तार में थे, जैसे ही इन युवकों की मोटरसाइकिल आरापुर तालाब के पास पहुँची की सामने चल रहे ट्रैक्टर में जा टकराई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को मेकाज भिजवाया, घटना के बाद लोग शवों को उठाने में भी कतरा रहे थे, जिसके बाद परपा पुलिस और 112 डायल के कर्मचारियों ने शव को वाहन में रखवा कर मेकाज भिजवाया। 

विज्ञापन


दंतेवाड़ा निवासी मोहम्मद इस्लाम पिता स्व. मोहम्मद रसीद 40 वर्ष, मोहम्मद आरिफ पिता स्व. मोहम्मद सकुर 40 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा, मोहम्मद रफीक पिता स्व. मोहम्मद मुनीर 40 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा गुरुवार की शाम करीब 6 बजे जगदलपुर के नया बस स्टैंड एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये हुए थे, जहाँ रात 11 बजे वापस दंतेवाड़ा जाने के दौरान तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास पंचर खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed