फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   three youths arrested for entering the house and beating eunuchs in jagdalpur

घर में घुसकर किन्नरों से मारपीट: सोते समय लोहे की चेन से पीटा, बचाने आए साथियों को भी मारा; तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 02:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Apr 2023 02:41 PM IST
सार

आरोप है कि रात करीब 1.30 बजे मोहल्ले में ही रहने वाला सागर दास अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। इसके बाद गालियां देने लगा और लोहे की चेन से पीटा। 

विज्ञापन
three youths arrested for entering the house and beating eunuchs in jagdalpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में तीन लड़कों ने घर में घुसकर किन्नरों से मारपीट की। आरोपियों ने कुत्ता बांधने वाली लोहे की चेन से जमकर पीटा। इस दौरान किन्नर के अन्य साथी बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड निवासी सौम्या बघेल नौ अप्रैल की रात अपने साथियों मेघा और रोली के साथ सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे मोहल्ले में ही रहने वाला सागर दास अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। इसके बाद गालियां देने लगा और लोहे की चेन से पीटा। इस पर मेघा और रोली ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी गालियां देते हुए मारपीट की गई। 
विज्ञापन


तीनों लड़कों के जाने के बाद अगले दिन सुबह सौम्या थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जअकि दो अन्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ डूगडूग और दीपक सक्सेना उर्फ बुटरू फरार हो गए। दोनों की तलाश की जा रही थी। इस बीच दोनों आरोपियों के छिपने के स्थान का पता चला। जहां से छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed