{"_id":"68e91d665a211c0d560227c8","slug":"three-senior-cpi-naxalite-leaders-surrender-in-telangana-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली लीडर्स का सरेंडर: बस्तर छोड़ सीपीआई के तीन वरिष्ठ नेताओं ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली लीडर्स का सरेंडर: बस्तर छोड़ सीपीआई के तीन वरिष्ठ नेताओं ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण
Fri, 10 Oct 2025 08:22 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 10 Oct 2025 08:22 PM IST
सार
तीन वरिष्ठ सीपीआई लीडर्स ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया है। इस आत्मसमर्पण को बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस जवानों की कड़ी रणनीति की सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन
सीपीआई के तीन वरिष्ठ नेताओं ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस जवानों की कड़ी रणनीति अब असर दिखाने लगी है। क्षेत्र में सक्रिय बड़े नक्सली नेताओं और कैडर के बीच डर और मारे जाने की आशंका बढ़ गई है। हाल ही में एक शीर्ष नक्सली लीडर ने आत्मसमर्पण किया था। अब तीन सीपीआई के वरिष्ठ नेताओं ने बस्तर छोड़ तेलंगाना डीजीपी के सामने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस ने इस मामले में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि बस्तर में वर्षों से नक्सली घटनाओं में सक्रिय रहे तीन शीर्ष नक्सलियों ने अब तेलंगाना में आकर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में सीपीआई राज्य समिति के वरिष्ठ नेता कुकाटी वेंकट उर्फ विकास, मोगिलिचर्ला राजू उर्फ चंदू और टोंडम गंगव्वा उर्फ सोनी शामिल हैं। इनमें से गंगव्वा उर्फ सोनी किस्टाराम एरिया कमेटी की डीवीसीएम रैंक की महिला नक्सली रही है।
विज्ञापन
तीनों नेताओं ने तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अवसर पर एक प्रेस मीट भी आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया। दशकों तक संगठन में सक्रिय रहे ये तीनों अब मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जीने की राह पर हैं।
विज्ञापन