फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   They used to roam around on motorcycles and used to do recce of empty houses in Jagdalpur

Jagdalpur: मोटरसाइकिल में घूम-घूम करते थे सूने मकानों की रेकी, मौका मिलते ही करते थे हाथ साफ, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 02:59 PM IST
सार

बस्तर पुलिस के द्वारा सूने मकानों को निशाना बनाते हुए हाथ साफ करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन
They used to roam around on motorcycles and used to do recce of empty houses in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस के द्वारा सूने मकानों को निशाना बनाते हुए हाथ साफ करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन दहाड़े सूने मकानो को निशाना बनाकर चोरी होने की घटना बढ़ रही थी, ज्यादातर करपावंड और परपा क्षेत्र के कई घरों में चोरों के द्वारा सुने मकान को दिन के समय निशाना बनाकर सोना-चांदी और नगदी रकम उड़ाने का एक ही तरीका अपनाया था, मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा टीम का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही गई। 
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज से मिले विडियो एवं आसपडोस से पूछताछ से आरोपियों की जानकारी ली गई, पतासाजी के दौरान संदेही आरोपियों सोमराज सिग, जोबनप्रीत सिंग, शमशेर सिंग और इनके सरगना मंगल सिंग उर्फ मंगा का पता चलने पर इनके  हाटकचोरा किराये के मकान में दबिश देकर पकड़ा गया, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये सभी लोग ड्रायवरी और हेल्परी का काम करते हैं, पंजाब से 6-7 साल पहले यहां आकर बसे हुए है, साथ ही किराये के मकान में रह रहे थे, पूछताछ में करपावंड क्षेत्र में सोमराज सिंग और मंगलसिंग ने सोना चांदी और नगदी रकम को चोरी करने व परपा क्षेत्र के गाँव करंजी में सोना चांदी और नगदी के अलावा बड़े पाराकोट में नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमराज ने बताया दोनों बाईक में घुम-घुमकर सुने मकानों में ताला तोड़कर चोरी करते थे, मंगल सिंग ताला तोड़ने में माहिर होने के साथ ही घर के अन्दर घुस घटना को अंजाम देता था और सोमराज सिंग घर के बाहर रहकर रेकी करता था, इन्ही के रिश्तेदार चचेरे भाई जोबनप्रीत और शमशेर सिंग सेन्ट्रो कार से गाँव में घूम घुमकर सुने मकान को निशाना बनाते थे। पूछताछ में इनके द्वारा ग्राम तेलीमारेंगा में सोना-चांदी चोरी करना भी स्वीकार किया। गिरोह का सरगना मंगल सिंग उर्फ मंगा फरार है। जिसे जल्द पकड़ा जाएगा। गिरफ्तार आरोपीयों से तीन सोने का हार, दो सोने का चैन, लगभग 4 लाख 50 हजार रूपया और चांदी का पायजेप, कमर कर्धन, चांदी का अंगुठी 25 हजार रूपया, नगदी रकम 10 हजार, एक मोटर सायकल, 50 हजार, एक सेन्ट्रो कार 1 लाख  6 लाख 50 हजार रूपये जप्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed