{"_id":"677271279705ca9c7d018717","slug":"the-impact-of-strike-on-reservation-for-backward-class-society-was-visible-sen-society-also-supported-it-in-ja-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पिछड़ा वर्ग समाज के आरक्षण को लेकर दिखा बंद का असर, सेन समाज ने भी किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पिछड़ा वर्ग समाज के आरक्षण को लेकर दिखा बंद का असर, सेन समाज ने भी किया समर्थन
Mon, 30 Dec 2024 03:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Dec 2024 03:41 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा सोमवार को नगर बंद एवं चक्काजाम किया गया।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग समाज के आरक्षण को लेकर बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा सोमवार को नगर बंद एवं चक्काजाम किया गया। इस बंद को लेकर पहले जहाँ बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी अपना समर्थन दिया था, वही बाद में उनके द्वारा अपना समर्थन वापस ले लिया, आरक्षण की मांग को सेन समाज द्वारा समर्थन किया।
विज्ञापन
बता दें कि जगदलपुर से रायपुर जाने वाले एनएच 30 पर चक्का जाम कर समाज के लोग समर्थन मांग रहे थे, नगरीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों के आरक्षण में कटौती करने का पिछड़ा वर्ग समाज ने आपत्ति जताते जगदलपुर मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए शहर में बंद को लेकर 2 दिन पहले से ही अनाउसमेंट कर दिया गया था, जिससे कि लोगों को बंद की जानकारी रहे, सोमवार की सुबह से ही समाज के लोग दुकानों को बंद कराने में जुटे रहे, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि आरक्षण की मांग कर रहे पिछड़ा वर्ग के लोगों की मांग को देखते हुए चेम्बर ने 2 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखने के लिए समर्थन दिया था, लेकिन बाद में अचानक से चेम्बर ने भी समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन
सोमवार को होने वाले बंद को लेकर शहर के व्यापारियों में असमंजस दिखाई दिया, वहीं कुछ स्थानों में जहाँ दुकान बंद दिखाई दिया तो वही कुछ स्थानों में दुकानों को खोला गया था, इसके अलावा नगर बंद कराने निकले युवाओं के द्वारा शहर के आमागुड़ा चौक में बंद कराने के लिए हाइवे भी जाम कर दिया, भारी संख्या में ग्रामीण आदिवासी भी उपस्थित थे, वही पिछड़ा वर्ग समाज ने भी अपना समर्थन दिया था, वही इस बंद को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इतंजाम किया गया था, आक्रोश आंदोलन प्रर्दशनकारियों को काबू करने पुलिस टीम के साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद भी मौजूद थी।
विज्ञापन