फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Surrendered Naxalites welcomed at Sahitya Akademi Home Minister Shah will meet them in Jagdalpur

Jagdalpur: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का साहित्य अकादमी में स्वागत, गृह मंत्री शाह करेंगे मुलाकात

Sun, 15 Dec 2024 03:34 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, जगदलपुर
एएनआई, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Dec 2024 03:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले और मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों का बस्तर नृत्य कला और साहित्य अकादमी में स्वागत किया जा रहा है। इनमें से कई को छत्तीसगढ़ पुलिस में भी भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Surrendered Naxalites welcomed at Sahitya Akademi Home Minister Shah will meet them in Jagdalpur
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले और मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों का बस्तर नृत्य कला और साहित्य अकादमी में स्वागत किया जा रहा है। इनमें से कई को छत्तीसगढ़ पुलिस में भी भर्ती किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम उनसे मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली संध्या ने बताया कि हमें बताया गया था कि हम गरीबों की सेवा करेंगे, इसीलिए हम शामिल हुए। हमारे शामिल होने के बाद, वास्तविकता बहुत अलग थी। जैसा सोचकर भर्ती हुए थे वैसा बिल्कुल नहीं था। संध्या ने आगे बताया कि मैं 2001 में शामिल हुई थी और 2014 में आत्मसमर्पण कर दिया। 

आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली सुकांति कहती हैं कि मैं 2003 में शामिल हुई और 2018 में आत्मसमर्पण कर दिया। मुझे बताया गया था कि हम अपनी मर्जी की जिंदगी जिएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। इसीलिए मैंने 2018 में छोड़ दिया। मैं अब खुशी से अपनी जिंदगी बिता रही हूं। 


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली शंकर मडका (5 लाख रुपये का इनामी मिलिशिया कंपनी कमांडर) ने बताया कि मैं 2007 में शामिल हुआ था और 2023 में छोड़ दिया। 2019-2023 तक मैं मिलिशिया कंपनी इंचार्ज था। मैंने 12 नक्सलियों की अपनी टीम के साथ मिलकर दो एसटीएफ कर्मियों की हत्या की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed