फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Sukma police caught three Maoist suppliers with heavy explosives

Sukma: पुलिस ने तीन नक्सली सप्लायर को पकड़ा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, बेलपोच्चा जंगल से गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 04:04 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 04:04 PM IST
सार

अभियान के दौरान ग्राम वेलपोच्चा के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देखकर मोटर-साइकिल को गिराकर भागने व छुपने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Sukma police caught three Maoist suppliers with heavy explosives
पुलिस ने तीन नक्सली सप्लायर को पकड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुकमा पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले तीन लोगों को बेपोच्चा जंगल से गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन




नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के सप्लायर को पकड़ने में सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला सुकमा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी., उप महानिरीक्षक सुनीत कुमार राय के निर्देश पर कोंटा थानाक्षेत्र के ग्राम बेलपोच्चा की ओर नक्सल सप्लायर के होने की सूचना मिली। इसपर कोंटा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह हमराह जिला बल की पार्टी के साथ सूचना स्थल की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ग्राम वेलपोच्चा के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देखकर मोटर-साइकिल को गिराकर भागने व छुपने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया। संदेहियों के भागने का कारण पूछने पर वह कोई सही जवाब नहीं दे पाए। नाम पूछने पर उन्होंने सेमल दीपक पिता स्व. सेमल रमेश, निवासी कोंटा, नारा भास्कर पिता नारा रघु, निवासी कोंटा,  तेलम मुत्ता पिता तेलम राजा, निवासी वण्डा, थाना कोंटा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विस्फोटक मिला

तीनों की तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से मोटर-साइकिल क्र. संख्या सीजी-26 जे-0754 और एक थेले में दो मोबाइल, अलग-अलग 20 बैतरी, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर 45 नग, जिलेटिन राड 43 नग, कोर्डेक्स वॉयर लगभग 49 फीट, इलेक्ट्रिकल वायर का बंडल, एक लाल रंग का नक्सली बैनर, जिसमें कोंटा एरिया कमेटी भा.क.पा. माओवाद लिखा हुआ बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed