फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Son fed up with his father nagging killed him with an axe accused arrested in Jagdalpur

Jagdalpur: पिता की किचकिच से परेशान बेटे ने उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोन्दुम में बेटे पिता के बीच रोजाना होने वाले किचकिच से परेशान बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
Son fed up with his father nagging killed him with an axe accused arrested in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोन्दुम में बेटे पिता के बीच रोजाना होने वाले किचकिच से परेशान बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोन्दुम में 8 व 9 फरवरी की रात को पिता हड़मो मण्डावी की उसके बेटे संतोष मंडावी के साथ मुर्गा दारू को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता के सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद आरोपी संतोष मौके से फरार हो गया, घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर संतोष मण्डावी को ग्राम पोन्दुम में पकड़ने में सफलता मिली, पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पिता के द्वारा आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहता था, जिससे परेशान हो गया था, घटना वाले दिन भी पिता ने शराब के नशे में मुर्गा व अन्य बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद संतोष ने लोहे के टंगिया से अपने पिता के सिर में मारकर हत्या कर फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed