{"_id":"692ac3023a002a7b560df557","slug":"soldiers-will-be-deployed-on-the-border-of-narayanpur-officials-opened-a-new-camp-villagers-will-get-better-tr-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: नारायणपुर की सीमा पर तैनात होंगे जवान, अधिकारियों ने खोला नया कैम्प, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: नारायणपुर की सीमा पर तैनात होंगे जवान, अधिकारियों ने खोला नया कैम्प, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर इलाज
Sat, 29 Nov 2025 04:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 29 Nov 2025 04:20 PM IST
सार
नारायणपुर अबूझमाड़ और बीजापुर के सीमा पर इंद्रावती नदी के किनारे स्थित लंका में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
खोला नया कैम्प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक ओर जहां नक्सली अपने संगठन को छोड़कर पुलिस के मुख्यधारा में जुड़ रहे है, वही दूसरी ओर पुलिस आला अधिकारियों के द्वारा घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में नए नए कैम्प खोलकर ग्रामीणों को अपने साथ जोड़ने के साथ ही उन्हें बेहतर जिंदगी जीने के गुर भी सीखा रहे है, इसी तारतम्य में आला अधिकारियों के द्वारा नारायणपुर सीमा के इंद्रावती नदी के किनारे स्थित लंका में एक नया कैम्प खोला गया है।
विज्ञापन
बता दें कि नारायणपुर अबूझमाड़ और बीजापुर के सीमा पर इंद्रावती नदी के किनारे स्थित लंका में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है, नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी 44 वीं बटालियन ने लंका में जन सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए नया कैम्प खोला गया है, लंका में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास क्षेत्र अंगमेटा कुमरमेटा, कवंडे, पुसलंका, बुरी, जपमरका और लंका में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन