फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Soldiers who went out for operation fell ill female soldier got injured after falling on a stone in Jagdalpur

Jagdalpur: ऑपरेशन पर निकले जवान हुए बीमार, एक महिला जवान पत्थर पर गिरने से घायल, मेकाज में भर्ती

Wed, 29 Jan 2025 04:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Jan 2025 04:30 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले से एरिया डोमिनेशन पर निकली टीम के चार जवान बीमार हो गए। वहीं एक महिला जवान चलते-चलते पत्थर में गिर गई। जवानों को चौपर की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ सभी को भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन
Soldiers who went out for operation fell ill female soldier got injured after falling on a stone in Jagdalpur
घायल जवानों को कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले से एरिया डोमिनेशन पर निकली टीम के चार जवान बीमार हो गए। वहीं एक महिला जवान चलते-चलते पत्थर में गिर गई, जिससे उसके सिर में चोट आई है, वहीं मामले की जानकारी लगने के बाद जवानों को चौपर की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ सभी को भर्ती कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को डीआरजी जवानों की टीम संयुक्त टीम के साथ एरिया डोमिनेशन के लिए महाराष्ट्र बॉर्डर के लिए निकली हुई थी, जाने के दौरान दंतेवाड़ा डीआरजी टीम की महिला जवान सुनीता कोर्राम 23 वर्ष का पैर फिसलने की वजह से पत्थर पर जा गिरी, जिससे की सिर में चोट आने के बाद भी महिला जवान ने अपना इरादा नही छोड़ा और अन्य साथी जवानों के साथ कदम बढ़ाते हुए आगे निकल गई, उसी ग्रुप के कुछ अन्य जवानों को पेट दर्द से लेकर अन्य तकलीफ बढ़ गई, जिसके बाद अन्य जवानों के बढ़ती तकलीफ को देखते हुए आला अधिकारियों को सूचना दिया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को घायल महिला जवान अनिता कोर्राम 24 वर्ष के अलावा कुमारी मैना कुंजाम 24 वर्ष, नवल 25 वर्ष, छोटू मंडावी 24 वर्ष को लेने के लिए चौपर भेजा गया, जहाँ इन सभी जवानों को अंदुरुनी इलाकों से लेकर चौपर बुधवार की दोपहर को लेकर जगदलपुर के एयरपोर्ट लाया गया, जहाँ से सभी बीमार जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के बाद सभी जवानों को बेहतर उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed