Dantewada News: मंगनार रोड के पास नक्सलियों ने लगाई आईईडी, जवानों ने मौके पर किया नष्ट; छह गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले में एक महिला समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए मंगनार रोड के पास आईईडी लगाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार में नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाया गया था, लेकिन जवानों की सूझबूझ से आईईडी को नष्ट कर दिया गया। साथ ही पांच पुरुष समेत एक महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि 10 अक्तूबर को मंगनार रोड के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर थाना बारसूर, डीआरजी और सीआरपीएफ का संयुक्त बल मौके पर पहुंचा। जवानों को देखते ही छह संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगे। उन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बताए और नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की।
नक्सली अनिल कई घटनाओं में रहा है शामिल
गिरफ्तार आरोपी अनिल उर्फ कचनू सलाम पूर्व में कई घटनाओं में शामिल रहा है। इनमें डूडमा नाला के पास आईईडी लगाना, दिसंबर 2024 में गुफापारा निवासी सामनाथ कश्यप की हत्या, 2025 में ग्राम तोड़मा जंगल में बामन कश्यप व अनिशराम की हत्या, 2023 में तेंदूपत्ता बोरी जलाना, 2024 में टावर जलाना, 2023 में मंगनार रोड पर आईईडी विस्फोट, 2019 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जैसे वारदात शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- अनिल उर्फ कचनू सलाम (30 वर्ष) निवासी नेण्डू वाया, जिला कोंडागांव
- जमुना उर्फ जयमती मंडावी (26 वर्ष) निवासी पदनार, थाना बारसूर, जिला बीजापुर
- सन्नुराम कश्यप (20 वर्ष) निवासी कहचनार पटेलपारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
- मनीष कश्यप (19 वर्ष) निवासी कहचनार नयापारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
- हरिराम कश्यप (18 वर्ष) निवासी कहचनार कालेपारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
- सुलाराम कश्यप (22 वर्ष) निवासी कहचनार पटेलपारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पांच किलोग्राम का प्रेशर आईईडी (जिंदा), फावड़ा, सबल व अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुआ है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मंगनार रोड पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था। बरामद आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर नष्ट किया गया।