फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Sanjay crowned as Mayor celebration in BJP know who got how many votes in Jagdalpur

Jagdalpur: संजय के सिर पर सजा महापौर का ताज, भाजपा में जश्न का माहौल, जानें किसे कितने वोट मिले

Sat, 15 Feb 2025 05:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

महापौर के रूप में संजय पांडेय का नाम तय हो चुका था, भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर देखने को मिल रही थी, वही 48 वार्डो में से 30 में भाजपा ने अपना कब्जा किया तो वही 2 सीट निर्दलीय व 16 सीट कांग्रेस के खाते में आई। 
 

विज्ञापन
Sanjay crowned as Mayor celebration in BJP know who got how many votes in Jagdalpur
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में  11 फरवरी को हुए महापौर व पार्षद चुनाव का रिजल्ट शनिवार की सुबह 9 बजे से शुरु कर दिया गया, पहले मतदान से ही संजय पांडे बढ़त बना कर चल रहे थे तो वही भाजपा व कांग्रेस पार्षदों के द्वारा अपने वार्ड व अपने मत का अंतर जानने में जुट गए थे, दोपहर होते तक निगम के महापौर के रूप में संजय पांडेय का नाम तय हो चुका था, भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर देखने को मिल रही थी, वही 48 वार्डो में से 30 में भाजपा ने अपना कब्जा किया तो वही 2 सीट निर्दलीय व 16 सीट कांग्रेस के खाते में आई। 

विज्ञापन


बता दें कि लंबे समय के बाद जगदलपुर नगर निगम में भाजपा का कब्जा हुआ है, भाजपा के संजय पांडे महापौर बने, उन्होंने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को हरा दिया, वहीं नगर निगम के 48 वार्डों में से 30 वार्डों में भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, इन वार्डों में भाजपा के पार्षद चुने गए हैं, 16 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए हैं, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय जीतकर आए हैं, जगदलपुर नगर निगम के महापौर और पार्षद पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती शनिवार की सुबह 9 बजे से शुरू हुई, महापौर पद के लिए भाजपा के संजय पांडे और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के बीच कड़ा मुकाबला था, दोनों दलों ने नगर सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी,शनिवार को आए रिजल्ट में कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को 29 हजार 241 वोट मिले, जबकि भाजपा के संजय पांडे को 37 हजार 922 मत प्राप्त हुए। इस तरह संजय पांडे ने 8681 मतों से जीत दर्ज करा ली है, नगर के 30 वार्डों में भाजपा के पार्षद चुनकर आए हैं, कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज कराई है और दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इस तरह नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। 
विज्ञापन


किसे कितने मिले वोट
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु को 29276 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के समीर खान को 760 वोट, भाजपा के संजय पांडे को 38038, पिंकी ठाकुर को 339, रोहित सिंह आर्य को 478 मत, जबकि नोटा में 615 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed