{"_id":"664ae58634996fa61701fee9","slug":"policeman-dies-after-being-hit-by-bolero-in-jagdalpur-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जगदलपुर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जगदलपुर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम
Mon, 20 May 2024 11:24 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 May 2024 11:24 AM IST
सार
जगदलपुर में एक बोलेरो और बाइक में भिड़त हो गईष इस हादसे में आरक्षक घायल हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में पुलिस कर्मी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव थाना क्षेत्र के दहिकोंगा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने एक बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी कोंडागांव ने अपने निजी वाहन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया।जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक लोहंडीगुड़ा थाना में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे के लगभग कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रहे आरक्षक सौरभ उइके पिता स्व. रामचंद्र उइके 25 वर्ष निवासी परपा किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल लेकर कोंडागांव गया हुआ था।
विज्ञापन
रात को वापसी के दौरान सामपुर निवासी युवक अपनी बोलेरो वाहन लेकर जगदलपुर से सामपुर की ओर जा रहा था कि अचानक से दहिकोंगा के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में आरक्षक को गंभीर चोट आई, जिसके बाद घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने अपनी कार में घायल को खुद ही उठाकर जिला अस्पताल ले गया। वहां से घायल की खराब हालत को देखते हुए उसे 108 की मदद से मेकाज रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान रात को आरक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन