फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police-Naxalite encounter in Simel hill during search in Bastar and search operation

Jagdalpur: गोगुंडा, सिमेल और परिया में पुलिस का सर्च अभियान, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली; नक्सल सामग्री बरामद

Thu, 24 Aug 2023 08:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 08:59 PM IST
सार

 दंतेवाड़ा, सुकमा की सरहद में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोगुंडा, सिमेल, गट्टा पाल परिया के बीच पहाड़ियों में 24 घंटे तक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान सिमेल की पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। मौके से कई नक्सली भाग गए। 

विज्ञापन
Police-Naxalite encounter in Simel hill during search in Bastar and search operation
नक्सल सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर, बस्तर रेंज में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र गोगुंडा, सिमेल, गट्टापारा, के जंगल-पहाड़ी में दरभा डिवीजन के केरलापाल एरिया कमेटी एसजेडसीएम चैतु, बारसे देवा, जगदीश, जयलाल के साथ लगभग 25-30 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 22 से 23 अगस्त तक डीआरजी सुकमा, एसटीएफ, 201 वाहिनी कोबरा और डीआरजी दंतेवाड़ा के संयुक्त बलों द्वारा विशेष नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया। 

विज्ञापन


अभियान के दौरान 22 अगस्त को दंतेवाड़ा डीआरजी की पार्टी सर्चिंग करते हुए सिमेल के दक्षिण की पहाड़ी के पास नक्सली के टेंट देखे। जिसे घेराबंदी कर ही रहे थे कि नक्सलियों ने डीआरजी टीम को देख कर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में डीआरजी के जवानों द्वारा भी फायरिंग किया गया, जिससे नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। 
विज्ञापन


सर्चिंग के दौरान दंतेवाड़ा डीआरजी की टीम सिमेल के दक्षिण गट्टापाल और परिया के बीच पहाड़ी को सर्च करते हुए आगे बढ़ रही थी, जहां पर नक्सलियों के रहने की दो बड़े-बड़े नक्सली कैम्प मिले, नक्सलियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे जवानो द्वारा ध्वस्त किया गया, मौके और आसपास स्थल को सर्च करने पर भारी मात्रा में राशन सामान, 16 नग एके 47 राउंड, नक्सली वर्दी, प्रिंटर, प्रिंटर इंक,मल्टीमीटर, बैटरी चार्जर, इलेक्ट्रिक वायर, पिट्ठू, बर्तन, पॉलिथिन, बड़े-बड़े जर्किन, दवाईयां, नक्सल साहित्य और भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी का सामान बरामद किया गया। साथ ही मौके से एक सोलर प्लेट भी बरामद हुई है। जिसे राशन सामग्री के साथ ही मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बस्तर रेंज में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed