{"_id":"68a30e56ba4823e43207a09c","slug":"police-arrested-the-theft-accused-within-48-hours-cctv-took-the-accused-to-court-in-jagdalpur-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: चोरी के आरोपी को पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, सीसीटीवी ने आरोपी को पहुंचाया न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: चोरी के आरोपी को पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, सीसीटीवी ने आरोपी को पहुंचाया न्यायालय
Mon, 18 Aug 2025 05:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:14 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामगिरी में एक महिला अपने घर को बंद करके खेत गई हुई थी, जहाँ वापस आने पर उसने देखा कि कुछ घंटे के अंदर ही किसी ने उसके घर मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामगिरी में एक महिला अपने घर को बंद करके खेत गई हुई थी, जहाँ वापस आने पर उसने देखा कि कुछ घंटे के अंदर ही किसी ने उसके घर मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया था, महिला ने अपने घर हुई चोरी की घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी, जहाँ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी के पूरे सामान को रिकवर कर प्रार्थी को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
मामले कि जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन ने बताया कि 13 अगस्त के दोपहर 1 बजे प्रार्थिया लक्ष्मी ताती अपने घर के दरवाजे को बंद करके उसमें कुंडी लगाकर बाडी खेत तरफ काम कर रही थी, प्रर्थिया बाड़ी से काम करने के बाद शाम 5 बजे वापस अपने घर आकर देखी तो उसके घर का दरवाजा खुले होने के साथ ही घर अंदर कमरे में रखा हुए पेटी के अंदर का कपडा व अन्य समान बिखरा हुआ था, पेटी को चेक करके देखी तो पेटी के अंदर डिब्बे में रखे हुए 2 नग सोने का झुमका 30000 रूपये, 1 नग सोने का हार किमत 15000 रूपये एवं पर्स में रखा हुआ नगदी 1000 हजार रूपये के साथ ही चिल्हर पैसा सहित सभी गायब था।
विज्ञापन
अज्ञात आरोपी ने सोने के गहनों व पैसों को ही घर के अंदर घुसकर चोरी कर लिया, आरोपी के विरूद्ध धारा 305(क), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया, आरोपी के पता तलाश के दौरान संदेही अशोक कुमार भास्कर 18 वर्ष निवासी श्यामगिरी कोटवारपारा को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, आरोपी के कब्जे से चोरी गये सभी सामान को बरामद किया गया है।
विज्ञापन