फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   PM visit to Jagdalpur on October 3 Public meeting to be held at Lalbagh ground

तीन अक्टूबर को पीएम का जगदलपुर दौरा: लालबाग मैदान में होगी जनसभा, भाजपा नेताओं ने तैयारियों का लिया जायजा

Mon, 25 Sep 2023 09:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा लालबाग मैदान में तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे आरंभ होगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लगभग आधे घंटे लालबाग मैदान में रहे और नक्शे के सहारे बारीकी से सभा स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
PM visit to Jagdalpur on October 3 Public meeting to be held at Lalbagh ground
तैयारियों का जायजा लेते ओम माथुर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी तीन अक्टूबर को बस्तर आ रहे हैं। जगदलपुर के विशाल लालबाग मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय आज विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे और सीधे प्रस्तावित सभा स्थल लालबाग मैदान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा लालबाग मैदान में तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे आरंभ होगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लगभग आधे घंटे लालबाग मैदान में रहे और नक्शे के सहारे बारीकी से सभा स्थल का निरीक्षण किया। वहाँ मौजूद प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से भी चर्चा की। सभा स्थल में मंच का स्थान, आम जनता की बैठने की व्यवस्था, सभा में आने जाने का मार्ग सभी विषयों की जानकारी ली। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने वहाँ मौजूद भाजपा पदाधिकारियों से सभा की तैयारियों के संबंध में पूछा और सभी कामों को समय पर पूरा करने कहा। 

विज्ञापन

लालबाग मैदान के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, जिला प्रभारी जी वेंकट, संतोष बाफना, जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,सुधीर पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय,संजय पाण्डेय, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed