फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Pastor misdeed Widow Under Pretext of Healing Her Mother and Arrested After Victim

पास्टर की दरिंदगी: मां को ठीक करने के बहाने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Fri, 29 Aug 2025 08:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 08:25 PM IST
सार

जगदलपुर में एक विधवा महिला ने अपनी बीमार मां को ठीक करने के बहाने पास्टर पीलूराम कश्यप पर दुष्कर्म और गर्भवती होने की शिकायत दर्ज की। शादी से इनकार के बाद महिला ने अपनी नवजात बच्ची को मेकाज अस्पताल में छोड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Pastor misdeed Widow Under Pretext of Healing Her Mother and Arrested After Victim
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में कुछ दिन पहले एक विधवा महिला अपनी नवजात बच्ची को सुरक्षाकर्मी को सौंपकर फरार होने की घटना ने सुर्खियां बटोरी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला की खोजबीन की, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि पास्टर पीलूराम उर्फ पीलेमन कश्यप (31 वर्ष, निवासी टिकराधनोरा स्कूलपारा, थाना बडांजी) ने उसकी बीमार मां को ठीक करने के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि पीड़िता ने 28 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी शादी 2018 में बकावंड निवासी मंगलसाय के साथ हुई थी, लेकिन 2023 में पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके ग्राम फरसागुड़ा मावलीगुड़ा में रह रही थी। इस दौरान उसकी मां की बीमारी के कारण पास्टर पीलूराम से जान-पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलूराम ने मां को प्रार्थना के जरिए ठीक करने का दावा कर पीड़िता का फोन नंबर लिया और बातचीत शुरू की। 15 दिसंबर 2024 को उसने पीड़िता को भेलवापदर जंगल में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। आठ अगस्त 2025 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जब उसने पास्टर से शादी की बात की, तो उसने इनकार कर दिया।


लोकलज्जा के डर से पीड़िता ने अपनी नवजात बच्ची को मेकाज अस्पताल में सुरक्षाकर्मी को सौंपकर फरार हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पीलूराम कश्यप को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed