{"_id":"64e7044caaa0b360160bd158","slug":"passenger-bus-going-from-jagdalpur-to-odisha-caught-fire-due-to-tire-burst-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: यात्री बस का टायर फटने से लगी आग, सभी यात्रियों ने बचाई जान, जगदलपुर से ओडिशा जा रही थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: यात्री बस का टायर फटने से लगी आग, सभी यात्रियों ने बचाई जान, जगदलपुर से ओडिशा जा रही थी बस
Thu, 24 Aug 2023 12:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:50 PM IST
सार
घटना के तुरंत बाद ही ड्राइवर सहित बस में सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई, घटना की जानकारी लगते ही दमकल कर्मी तत्काल पहुंचे और बस में लगी आग को बुझाई।
विज्ञापन
यात्री बस का टायर फटने से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर से ओडिसा के लिए निकली यात्री बस का बोरीगुमा के पास अचानक से टायर फटने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी की पूरी बस जलकर राख हो गई। इस घटना में सबसे खास बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों भागकर खुद को सुरक्षित करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया गया कि गुरुवार की सुबह गुप्ता ट्रैवल्स की बस जगदलपुर से ओडिसा की ओर 45 यात्रियों को लेकर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे के लगभग बोरिगुमा के पास चलती बस का टायर फटने से भयंकर आग लग गई।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद ही ड्राइवर सहित बस में सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई, घटना की जानकारी लगते ही दमकल कर्मी तत्काल पहुंचे और बस में लगी आग को बुझाई। इस दौरान बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।
विज्ञापन