{"_id":"63ef64a26a1a12e607094091","slug":"operation-of-sub-health-center-started-again-in-badesetti-village-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नक्सलियों ने जिस स्वास्थ्य केंद्र को बम से उड़ाया, वहां फिर शुरू हुईं सेवाएं, ग्रामीणों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नक्सलियों ने जिस स्वास्थ्य केंद्र को बम से उड़ाया, वहां फिर शुरू हुईं सेवाएं, ग्रामीणों में खुशी
Fri, 17 Feb 2023 04:58 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 04:58 PM IST
सार
बड़ेसेट्टी में माओवादी ने निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र को बम से उड़ाया था। वहां सुरक्षा कैंप स्थापना के बाद दोबारा से स्वास्थ्य सेवायें शुरू कर दी गई। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव और बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक और कमिश्नर द्वारा बड़ेसेट्टी गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव और बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक और कमिश्नर ने लिया जायजा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के नक्सलियों की केरलापाल एरिया कमेटी द्वारा नवम्बर-2020 में बड़ेसेट्टी में जनसुविधा हेतु निर्माण किए गए उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन को ध्वस्त कर दिया था। वहां क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फरवरी-2021 में ‘बड़ेसेट्टी’ में सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया था। बड़ेसेट्टी एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन को दोबारा प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन
बीते दिनों जिला सुकमा के बड़ेसेट्टी गांव में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्टॉफ एवं उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात की। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त उपकरण एवं आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुकमा को निर्देशित किया। बड़ेसेट्टी कैम्प स्थापना के पश्चात् उप स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा सुरक्षा बल एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा केरलापाल एवं सुकमा से बडेसेट्टी तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण की गई। आवागमन हेतु सड़क निर्माण के साथ-साथ मोबाईल नेटवर्क की सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक सुरक्षा कैम्प के आसपास के ग्रामों को ‘मनवा नवां नार’ कार्य योजना अंतर्गत अधिक से अधिक स्थानीय निवासियों को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित किया जाना है। बस्तर संभाग के सुरक्षा कैंपो (ग्रामों) को समग्रित विकास कार्य हेतु चयनित कर उक्त स्थानों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक प्रणाली (पीडीएस), बिजली, बैंक, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर इन्हें समग्रित विकास केन्द्र के रूप में उन्नयन करना है। ताकि, क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने का कार्य किया जा सके।
विज्ञापन