{"_id":"650541a7d44eb912aa00954a","slug":"one-person-died-in-collision-between-tractor-and-bike-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत में एक शख्स की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत में एक शख्स की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sat, 16 Sep 2023 11:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:18 AM IST
सार
पीजी कॉलेज के सामने शुक्रवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीजी कॉलेज के सामने शुक्रवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि टेकामेटा निवासी आयतु बघेल पिता भैरव बघेल 23 वर्ष अपने दोस्त ईश्वर को बाइक पर लेकर धरमपुरा की ओर काम पर गया हुआ था। शुक्रवार की शाम वापस आने के दौरान अचानक से सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद आयतु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पत्नी 4 माह की गर्भवती बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया गया है।
विज्ञापन