{"_id":"64ac0b6b5e37af66d1088af7","slug":"notice-to-nine-shops-for-food-sample-failure-in-jagdalpur-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: चौपाटी पर फूड स्टॉल, दुकानों, होटलों में छापा; सैंपल फेल होने पर नौ दुकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: चौपाटी पर फूड स्टॉल, दुकानों, होटलों में छापा; सैंपल फेल होने पर नौ दुकानों को नोटिस
Mon, 10 Jul 2023 07:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:15 PM IST
सार
जगदलपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को चौपाटी पर लगे फूड स्टॉलों, दुकानों और होटलों में छापा मारा। इस दौरान जांच में सैंपल फेल होने पर नौ दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को चौपाटी पर लगे फूड स्टॉलों, दुकानों और होटलों में छापा मारा। इस दौरान जांच में सैंपल फेल होने पर नौ दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। बहुत से प्रतिष्ठानों में लाइसेंस नहीं मिलने पर उन्हें सात दिन का समय दिया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया कि खाद्य लाइसेंस, पंजीयन लेकर ही कारोबार करें।
विज्ञापन
तोकापाल ब्लॉक के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों और डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सामने संचालित फूड स्टॉलों, किराना दुकान औरहोटलों का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने किया। इस दौरान मोबाइल फूड लैब के माध्यम से सैंपल लेकर उनकी जांच की गई। जांच के दौरान 55 में से चार मिथ्याछाप, चार अवमानक और एक असुरक्षित पाया गया। अवमानक एवं असुरक्षित नमूनों को तत्काल नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जिन खाद्य परिसरों में नियमानुसार स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करना पाया गया उन्हें तत्काल सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया है। जांच में कोल्डड्रिंक, चिप्स पैकेट, सूजी, बिस्कीट, पैक्ड आटा एक्सपायरी डेट का मिला। उसे तत्काल नष्ट करते हुए भविष्य में नियम का पालन न करने पाए जाने पर अधिनियम अनुसार कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
बरसाती मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त रेस्टोरेंट, फास्ट फूड सेंटर, ठेले गुमटी, जूस सेंटर संचालकों को अखबार का उपयोग पूर्णतः बंद करने और उसके स्थान पर फूड ग्रेड पेपर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने और बासी खाद्य पदार्थों को तत्काल नष्ट करने को कहा गया। नियमानुसार खाद्य लाइसेंस-पंजीयन लेकर ही खाद्य कारोबार किया जाए।