{"_id":"640c8ccf6f4d7b51e409bad1","slug":"nine-day-yoga-camp-started-at-chhattisgarh-police-training-school-in-jagdalpur-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में योग विज्ञान शिविर, निरोगी काया के दिए गए टिप्स; पहले दिन पहुंचे 400 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में योग विज्ञान शिविर, निरोगी काया के दिए गए टिप्स; पहले दिन पहुंचे 400 लोग
Sat, 11 Mar 2023 07:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 11 Mar 2023 07:44 PM IST
सार
शिविर के आयोजन को लेकर शहरवासियों के साथ-साथ पुलिस जवानों भी में बेहद उत्साह है। शिविर 11 से 19 मार्च तक सुबह 6 से 7.30 तक चल रहा है। पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के सेनानी एमआर मंडावी ने इस दौरान योग करने को लेकर प्रेरित करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में चल रहे योग शिविर में हिस्सा लेते जवान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पतंजलि योग समिति 50 से ज्यादा जगहों पर एक साथ योग शिविर आयोजति कर रही है। इसी के तहत पुलिस प्रशिक्षण स्कूल लालबाग में भी योग शिविर की शुरुआत की गई। नौ दिवसीय इस योग शिविर का शुभारंभ बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज ने किया। पहले दिन शिविर में 400 लोग पहुंचे, जो कि शहर में चल रहे किसी की प्रशिक्षण शिविर में आने वालों में सबसे ज्यादा थी।
विज्ञापन
पुलिस के जवानों को योग सिखाते हुए योग प्रशिक्षक व पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी डॉ. मनोज पाणिग्रही ने बताया कि, हम सब मिलकर अपने नगर को गौरवान्वित करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ करे योग रहे निरोग के नारे को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमें हर वर्ग के सहयोग की जरूरत है। यह एक ऐसा अवसर है जब जगदलपुर शहर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में योग विज्ञान शिविर के नाम पर लिखा जाएगा।
विज्ञापन