{"_id":"68e22634c5f06dd0290d0dc2","slug":"neighbor-injures-elderly-man-over-old-dispute-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पड़ोसी ने पुराने विवाद को लेकर बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पड़ोसी ने पुराने विवाद को लेकर बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 05 Oct 2025 01:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:33 PM IST
सार
जगदलपुर में बीते 24 घंटे के अंदर 2 बड़ी वारदात सामने आई हैं। एक घटना में युवक को दौड़ा दौड़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। तो वही, दूसरी घटना में एक बुजुर्ग पर हमला किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में बीते 24 घंटे के अंदर 2 बड़ी वारदात सामने आई हैं। एक घटना में युवक को दौड़ा दौड़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। तो वही, दूसरी घटना में एक बुजुर्ग पर हमला किया गया, घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन के घर के कुछ ही कदम की दूरी में स्थित पुराने तहसील कार्यालय में 2 गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना गहराया की युवकों ने रेलवे कॉलोनी में रहने वाले ऑटो चालक करन बघेल की चाकू मार हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हौ कि इस मामले में जुड़े आरोपी जल्द ही पकड़े जायेगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के ही लालबाग में रहने वाले भुनेश्वर कच्छ 55 वर्ष, जो राज मिस्त्री का काम करता था, उसके पड़ोसी सोनसाय व चीनू ने पुराने विवाद के चलते भुनेश्वर को पीठ व सिर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भुनेश्वर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन