फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Naxalite Anand alias Sudarshan died due to illness Maoists gave information after 13 months

Jagdalpur: बीमारी के चलते नक्सली आनंद उर्फ सुदर्शन की मौत, 13 महीने बाद माओवादियों ने दी जानकारी

Wed, 26 Jun 2024 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड की मौत के 13 माह बाद नक्सलियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की मौत की जानकारी  दी।  

विज्ञापन
Naxalite Anand alias Sudarshan died due to illness Maoists gave information after 13 months
बीमारी के चलते नक्सली आनंद उर्फ सुदर्शन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड की मौत के 13 माह बाद नक्सलियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की मौत की जानकारी देते हुए उसके मौत से नक्सल संगठन को काफी नुकसान होने की बात कहते हुए 32 पन्नो का एक लेटर भी जारी किया है। जहां संगठन को आनंद जैसे क्रांतिकारी दोबारा नहीं मिलने की बात कही। 

विज्ञापन

 

नक्सलियों ने अपने 32 पन्नों के जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आनंद उर्फ कटकम सुर्दशन ने तेलंगाना दंडकारण्य की सीमा पर बने गुरिल्ला बैस कैंप में अपनी अंतिम सांस ली, कटकम सुदर्शन सांस, शुगर, बीपी आदि की समस्या से जूझ रहा था। 

विज्ञापन

 

 

नक्सलियों के जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 1974 में छात्र के तौर पर राडिकल छात्र संगठन की तरफ आये, कामरेड आनंद सिंगरेणी का जन्म खदान इलाके के बेल्लमपल्ली शहर के कन्नाला बस्ती में एक मजदूर परिवार में 17 मई 1956 में हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता सिंगरेणी खदान में फीटर के तौर पर काम कर रहे थे, आनंद के 6 बच्चे थे, सुदर्शन ने 10वीं तक की पढ़ाई बेल्लमपल्ली में की, उसी जिले के मचियाल में इंटर व बीएससी की पढ़ाई की है, उसके बाद हैदराबाद में 1974 में माइनिंग डिप्लोमा की, इसके अलावा कोल स्क्रीन प्लाट में 6 माह तक काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed