फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Minor went to shop and showed her private part angry people blocked national highway in Jagdalpur

Jagdalpur: दुकान गई नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट, आक्रोश लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 02:01 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग दुकान में अपने सामान को बनाने के लिए गई हुई थी, जहाँ युवक ने उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखा दिया। 

विज्ञापन
Minor went to shop and showed her private part angry people blocked national highway in Jagdalpur
नाराज लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग दुकान में अपने सामान को बनाने के लिए गई हुई थी, जहाँ युवक ने उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखा दिया, इस मामले के बाद नाबालिक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जहाँ युवक के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और एनएच को जाम कर दिया, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम नाबालिग अपने छोटे भाई के साथ घड़ी बनवाने इलेक्ट्रॉनिक दुकान गई थी, इस दुकान का संचालक मोहम्मद रफीक खान काउंटर पर बैठा था, बच्ची दुकान के अंदर गई जबकि उसका छोटा भाई दुकान के बाहर था, इसी दौरान दुकानदार ने अपने कर्मचारियों को बाहर भेज दिया,कर्मचारियों के जाते ही दुकानदार ने बच्ची को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा, साथ ही अश्लील हरकत करने लगा। 
विज्ञापन


अचानक हुए इस घटना से नाबालिक डर गई और दुकान से बाहर निकली और फिर अपने भाई के साथ ट्यूशन गई, वहां ट्यूशन में अपनी मैडम को युवक की इस करतूत के बारे में बताया, मैडम ने इस बात की जानकारी परिजनों को देने की बात कही, बच्ची ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दिया, माँ ने तत्काल इसकी जानकारी बच्चे के पिता को दी, पिता ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी, साथ ही पुलिस को भी दिया गया, मामले की जानकारी गीदम में फैल गई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कईयों लोग पहले आरोपी के दुकान में गए, लेकिन आरोपी दुकान को बंद कर वह फरार हो गया था, घटना के बाद गुस्साई भीड़ बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे 63 पर चक्का जाम कर दिया, वहीं शहर में काफी तनाव की स्थिति बन गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही, मामले की जानकारी लगते ही SDOP कमलजीत पाटले, दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल समेत अन्य जवान मौके पर पहुंच गए, करीब 3 से साढ़े 3 घंटे जाम होने के बाद जाम खोला गया, आक्रोशित भीड़ ने युवक की दुकान का शटर खोला और अंदर घुस गई, हालांकि इस बीच पुलिस ने सभी को कानून न तोड़ने की समझाइश दी, सभी को बाहर निकाला गया, माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था, चक्का जाम से शहर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, कुछ देर बाद यात्री बसों को जाने दिया गया। फिर जाम खोल दिया गया था। 


गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली तो तुरंत युवक की तलाश की उसका फोन ट्रेस किया पता चला कि वह बीजापुर की तरफ भाग रहा है इस बीच बीजापुर की तरफ हम रवाना हुए और शहर से करीब 5 लोमीसे 6 किटर की दूरी पर उसे पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed