फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Mayor Sanjay Pandey said Committed to the all round development of the city in Jagdalpur

Jagdalpur: महापौर संजय पाण्डे बोले- शहर के सर्वांगीण विकास के लिये संकल्पित, बनाएंगे विकसित जगदलपुर

Tue, 18 Feb 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Feb 2025 07:57 PM IST
सार

जगदलपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा नगर सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव संकल्पित रहेगी। 

विज्ञापन
Mayor Sanjay Pandey said Committed to the all round development of the city in Jagdalpur
महापौर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा नगर सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव संकल्पित रहेगी, आमजन से जुड़ी प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्याओं का अविलंब निदान होगा, स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास योजनाबद्ध रूप से पूरे किये जायेंगे, अटल संकल्प पत्र की घोषणाएं अटल हैं। सारी घोषणाएं समय पर पूरा करेंगे,शहर की देवतुल्य जनता ने अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 

विज्ञापन


महापौर संजय पाण्डे ने भाजपा के सभी नवनिर्वाचित 30 पार्षदों के साथ पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, चुनाव संचालक एवं मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एवं जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो नुक्कड़ सभाएं एवं परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए अपने आप को चुनावी रण में झोंक दिया, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा की महापौर सहित 30 पार्षद सीटों पर ऐतिहासिक वृद्धि के साथ भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया। 
विज्ञापन


पाण्डे ने कहा कि भाजपा की नगर सरकार मोदी  के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी। सड़क, बिजली, पानी से लेकर सिटी बस, रोड कनेक्टिविटी एवं एयर कनेक्टिविटी जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ दुरूस्त किया जायेगा, स्वच्छता हमारा सबसे प्रमुख विज़न होगा, दलगत राजनीति से उठकर सारे आयामों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ, स्वस्थ, सुन्दर और विकसित जगदलपुर बनायेंगे, नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन, मीडिया एवं लोकतंत्र के इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed