Jagdalpur: महारानी अस्पताल का डॉक्टर बता युवती से ठगे 87 हजार रुपये, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
कांकेर जिले के तरई पारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोपाकटेल में रहने वाली युवती को उसके फेसबुक दोस्त ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में डॉक्टर होने की बात कहते हुए उसे स्टाफ नर्स की नॉकरी दिलाने के नाम पर हजारों रूपये ठग लिए।
विस्तार
कांकेर जिले के तरई पारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोपाकटेल में रहने वाली युवती को उसके फेसबुक दोस्त ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में डॉक्टर होने की बात कहते हुए उसे स्टाफ नर्स की नॉकरी दिलाने के नाम पर हजारों रूपये ठग लिए। युवती जब तक फर्जीवाड़े को समझ पाती तब तक युवक को पैसे दे चुकी थी।
नौकरी नहीं लगने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ बोधघाट थाना में मामला दर्ज कराया है जहाँ पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कांकेर जिले के दुर्गकोंदुल ग्राम कोपाकटेल संत तरईपारा थाना निवासी सुलोचना नेताम ने मामला दर्ज कराया कि उसके फेसबुक में राहुल कश्यप नामक दोस्त ने अपने फेसबुक स्टोरी में स्वास्थ्य विभाग में नॉकरी के नाम का एक विज्ञापन शेयर किया, राहुल के फोन नंबर पर बात करने पर उसने अपने आप को महारानी अस्पताल का डॉक्टर बताते हुए सुलोचना को स्टाफ नर्स की नॉकरी लगाने के नाम 12 मार्च से लेकर अप्रैल 2024 के बीच अलग अलग फोन नंबर से लेकर ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से पैसे लेने के साथ ही कई बार नगदी रकम भी जगदलपुर के नया बस स्टैंड में लिया।
लगातार पैसे लेने के बाद भी नौकरी दिलाने के नाम पर आज कल पर टालता रहा, जिसके बाद युवती को उसके ऊपर शक होने और नौकरी नहीं लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने की बात पर बोधघाट थाना में मामला दर्ज कराया। युवती के रिपोर्ट पर पुलिस ने 420 का मामला दर्ज करते हुए जांच करने की बात कही है।