फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Liquor worth Rs 1 crore 10 lakh destroyed seized from 13 police stations in Jagdalpur

जगदलपुर: एक करोड़ 10 लाख कीमत की शराब नष्ट, 13 थानों से की गई जब्त

Fri, 22 Aug 2025 08:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Aug 2025 08:26 PM IST
सार

बस्तर पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर कई दिनों से कड़ी कार्यवाही किया जा रहा था, इसी तारतम्य में बस्तर पुलिस ने 13 थानों में जब्त विदेशी व देशी शराब को आला अधिकारियों के मौजूदगी में नष्ट किया गया।

विज्ञापन
Liquor worth Rs 1 crore 10 lakh destroyed seized from 13 police stations in Jagdalpur
एक करोड़ 10 लाख की शराब नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर कई दिनों से कड़ी कार्यवाही किया जा रहा था, इसी तारतम्य में बस्तर पुलिस ने 13 थानों में जब्त विदेशी व देशी शराब को आला अधिकारियों के मौजूदगी में नष्ट किया गया, बताया जा रहा है कि शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय मदिरा नष्टीकरण समिति के द्वारा थाना बकावंड के ग्राम राजनगर में बस्तर जिले के 13 थानों कोतवाली, बोधघाट, परपा, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, बड़ाजी, कोडेनार, दरभा, भानपुरी, मारडूम, बकावंड एवं थाना बुरगुम में जब्त शराब को नष्ट किया गया, पुलिस ने देशी मदिरा कुल 4398.960 लीटर तथा विदेश मदिरा 26237.070 लीटर कल 30636.03 लीटर शराब को पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश में अति जिला दंडाधिकारी सीपी बघेल को अध्यक्षता में अति पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे, नायब तहसीलदार बकांवड, थाना प्रभारी परपा, बोधघाट की उपस्थिति में की गई, इस दौरान पर्यावरण विभाग के नंदकुमार पटेल केमिस्ट उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed