फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   lineman dies due to electrocution while repairing fault in kondagaon

लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान: पोल पर चढ़कर ठीक कर रहा था फॉल्ट, बिजली दफ्तर से किसी ने चालू कर दी सप्लाई

Wed, 21 Jun 2023 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

देवेंद्र को करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे आ गिरा। आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
lineman dies due to electrocution while repairing fault in kondagaon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी की लापरवाही से लाइनमैन की जान चली गई। लाइनमैन बिजली पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली दफ्तर से किसी ने सप्लाई को चालू कर दिया। इसके कारण लाइनमैन को करंट लग गया और वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामला माकड़ी ब्लॉक का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माकड़ी ब्लॉक के कालीबेड़ा निवासी देवेंद्र नाग (28) पुत्र आनंद राम सीएसईबी में लाइनमैन के पद पर काम करता था। 20 जून को शामपुर में बिजली गुल होने की सूचना पर देवेंद्र अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने काम शुरू करने से पहले अपने माकड़ी कार्यालय में फोन पर बिजली बंद करने को कहा। सप्लाई बंद होने के बाद वह पोल पर चढ़कर तार ठीक करने लगा। तभी अचानक से बिजली सप्लाई चालू हो गई। 
विज्ञापन


देवेंद्र को करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे आ गिरा। आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि बिजली दफ्तर में लापरवाही के कारण देवेंद्र की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed