{"_id":"64439cbd36937676d40ea895","slug":"laborer-injured-after-cutter-machine-fell-on-his-chest-in-jagdalpur-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मजदूर पर गिरी कटर मशीन ने चीर दिया सीना, मकान का प्लास्टर काटने के दौरान हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मजदूर पर गिरी कटर मशीन ने चीर दिया सीना, मकान का प्लास्टर काटने के दौरान हादसा
Sat, 22 Apr 2023 02:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:07 PM IST
सार
हादसे की सूचना मकान मालिक के साथ ही अन्य साथियों को सूचना दी गई। मजदूर को निजी वाहन से मेकाज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार को एक मजदूर के सीने पर कटर मशीन गिर पड़ी। इसके चलते मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नव निर्मित मकान में प्लास्टर काटने के दौरान हुआ। मजदूर को को निजी वाहन से जगदलपुर मेंडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर्जरी विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, टुंडा गांव निवासी गबरू नाग (34) अपने अन्य पांच-छह साथियों के साथ कंगोली में एक नव निर्मित मकान में काम कर रहा था। इस दौरान प्लास्टर को कटर मशीन से काटा जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक नियंत्रण बिगड़ने से कटर मशीन गबरू के सीने पर आ गिरी। मशीन चालू होने के कारण कटर ने उसकी छाती को चीर दिया। चीखने की आवाज सुनकर उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन